लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी कारप्शन टीम की ट्रैप कार्य वाई के विरोध मे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश ब्यापी आंदोलन किया

Aug 22, 2026 - 18:37
 0  10
लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी कारप्शन टीम की ट्रैप कार्य वाई के विरोध मे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश ब्यापी आंदोलन किया

लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी कारप्शन टीम की ट्रैप कार्य वाई के विरोध मे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश ब्यापी आंदोलन किया शुरू
 

लखनऊ। अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम (एसीओ) की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ के आह्वान पर शनिवार को प्रदेश की सभी 351 तहसीलों में लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रदेश के 75 जिलों में लेखपालों ने कलमबंद हड़ताल कर विरोध जताया। इसी के तहत सरोजनीनगर तहसील में भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। संघ ने अयोध्या प्रकरण में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को गलत, फर्जी और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि 20 अगस्त को सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ की गई ट्रैप कार्रवाई में गंभीर अनियमितताओं की आशंका है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और संभावित रंजिश की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए थी। उन्होंने इस मामले को लेकर वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का फ्रंटलाइन कर्मचारी है, जो गांव-गांव जाकर पैमाइश, अतिक्रमण और भूमि विवाद जैसे मामलों का निस्तारण करता है। कई बार अवैध कार्य से इनकार करने पर रंजिश में झूठी शिकायतें की जाती हैं। ऐसे मामलों में बिना पर्याप्त जांच के ट्रैप कार्रवाई होने से ईमानदार कर्मचारियों में भय का माहौल बन रहा है। संघ ने प्रकरण की स्वतंत्र व उच्चस्तरीय जांच, दोषपूर्ण कार्रवाई मिलने पर उसे निरस्त करने, शिकायत दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित टीम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तथा लेखपालों के सम्मान और सुरक्षा की मांग की। धरने में पूर्व अध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी, नीतू यादव, आशीष कुमार, अमृतांजलि सिंह, विश्राम, सतेन्द्र कुमार, ललितेश सिंह, बृजभान सिंह, आशीष अवस्थी और ओम प्रकाश गोंड सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे। लेखपालों ने कहा कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते, लेकिन निर्दोष लेखपालों को फंसाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।