स्वतंत्रता दिवस पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शहीदों को किया नमन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शहीदों को किया नमन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई
गौरी बाजार लखनऊ
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गौरी बाजार उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को भावपूर्ण नमन करते हुए क्षेत्र व देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्वयंवर सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उपस्थित व्यापारियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती और प्रगति में व्यापारिक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है, और सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए।
संगठन के महामंत्री धीरज कुमार यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए व्यापार व समाज के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई और 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।